Vivo Z1x के दाम में 1000 रुपये की कटौती, जानिए ऑफर्स - Hindi Breaking News,Trending Now,Viral Updates

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 December 2019

Vivo Z1x के दाम में 1000 रुपये की कटौती, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली: Vivo Z1x की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गयी है। नई कीमत के साथ ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट से खरीद सकते है। Flipkart पर 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 16,990 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है, लेकिन अभी 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 4GB रैम व 128GB स्टोरेज को 15,990 रुपये में खरीद सकते है। Vivo Z1x की खरीदारी पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फोन को EMI और ICICI बैंक क्रेडिट व डेबिक कार्ड से भुगतान करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo Z1x स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो वाटरनॉच के साथ है। Vivo Z1x एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए Vivo Z1x में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जिसमें 22.5 वॉट वीवो फ्लैश चार्ज तकनीक का इस्तेमाल है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का टॉक-टाइम देने का वादा करती है।

Vivo Z1x कैमरा

वीवो जेड1एक्स में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल है जो Sony IMX582 सेंसर के साथ है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा 8+2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, Bluetooth, Wi-Fi और GPS दिया गया है। फोन Phantom Purple and Fusion Blue कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pzhrby

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages