Samsung Galaxy A01 हुआ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स - Hindi Breaking News,Trending Now,Viral Updates

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 December 2019

Samsung Galaxy A01 हुआ लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली: साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Galaxy A01 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत का फिलहाल कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। इस फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A01

इस स्मार्टफोन में 5.7-इंच HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर (क्वॉड 1.95 GHz + क्वॉड 1.45 GHz) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने इंटरनल मेमोरी को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है और पावर बटन राइट साइड में दिया गया है और वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड में है।

Samsung Galaxy A01

सैमसंग गैलेक्सी ए01 के रियर में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5MP कैमरा दिया गया है। Galaxy A01 में पावर के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गयी है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के सपोर्ट पेज को सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है, जिससे साफ हो गया है कि Samsung Galaxy A51 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए51 के सपोर्ट पेज के बारे में जानकारी सबसे पहले सैममोबाइल द्वारा दी गई। हालांकि, सपोर्ट पेज पर फोन के मॉडल नंबर SM-A515F/DSN का जिक्र है। फिलहाल लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर रन करता है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर एफ/ 2.0 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप हैं। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं और स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2szCAJZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages